Barmer Doctor Digital Arrest Case

Barmer Doctor Digital Arrest Case



बाड़मेर में 65 साल के डॉक्टर को उनके ही घर में ‘नजरबंद’ (डिजिटल अरेस्ट) कर 2 करोड़ रुपये हड़पने वाली नर्स को पुलिस रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला आरोपी को जोधपुर जेल भेजा गया है।

.

थाना इंचार्ज ने बताया- शहर के एक डॉक्टर ने बुधवार (22 जुलाई) को उनके ही अस्पताल में काम करने वाली नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें उन्होंने बताया कि करीब 10 साल से ब्लैकमेल कर नर्स उनसे सैलरी के अलावा 2 करोड़ रुपए ले चुकी है।

ऐसे में मामले की जांच कर महिला को डिटेन किया गया और पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जुलाई को महिला को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।

थाना इंचार्ज ने बताया- इस मामले से जुड़े सबूत इकट्ठे किए गए। उन्हें संकलित करने के बाद हमें समय की आवश्यकता थी, इसलिए हमने एक दिन का पुलिस रिमांड लिया था। शुक्रवार को आज फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उससे सारे रिकॉर्ड लिए गए हैं।

महिला आरोपी के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सबूत, जो पेन ड्राइव या किसी अन्य ड्राइव में हो सकते हैं, उनकी भी तलाश की गई। इससे संबंधित बैक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया जाएगा। लॉकर की भी जांच की गई। आवश्यक सबूत जुटा लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

—————————–

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

डॉक्टर से 2-करोड़ हड़पने वाली नर्स लड़ चुकी पंचायत चुनाव:पति पर भी कर रखा है केस; घर में सीसीटीवी कैमरों से रखती थी नजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!