मनाली में NCC कैडेट्स का चयन शिविर शुरू:2 हिमालयी अभियानों के लिए प्रक्रिया का आगाज; 200 से अधिक प्रतिभागी जुटे

मनाली में NCC कैडेट्स का चयन शिविर शुरू:2 हिमालयी अभियानों के लिए प्रक्रिया का आगाज; 200 से अधिक प्रतिभागी जुटे




देश में पहली बार राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) निदेशालय द्वारा दो कठिन हिमालयी अभियानों के लिए चयन परीक्षण अभियान मनाली के सोलंगनाला में शुरू किया गया है। इस शिविर में देशभर से 200 से अधिक NCC कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। यह चयन शिविर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के सोलंगनाला केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। इसमें थलसेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 175 कैडेटों सहित लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हैं। विभिन्न एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, महिला कैडेट प्रशिक्षक और स्थायी प्रशिक्षकों के निर्देशन में यह प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रतिभागी अपने-अपने एनसीसी निदेशालयों द्वारा आयोजित प्रारंभिक स्क्रीनिंग शिविरों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद यहां पहुंचे हैं। योग्य प्रतिभागियों को चुनने के लिए अभियान जारी शनिवार को उद्घाटन सत्र के दौरान अभियान प्रमुख विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया इस वर्ष के अंत में होने वाले दो हिमालयी अभियानों- माउंट देव टिब्बा अभियान और केवल महिला एनसीसी कैडेट्स के लिए पारंग ला ट्रेक – के लिए पूरे देश से योग्य प्रतिभागियों को चुनने के लिए की जा रही है। डिकी डोल्मा ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन विंग कमांडर शर्मा ने यह भी बताया कि यह पहल एनसीसी महानिदेशालय के पूर्व मानसून पर्वतारोहण अभियान-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। चयन शिविर के शुभारंभ अवसर पर पर्वतारोहण संस्थान मनाली की उपनिदेशक डिकी डोल्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!