UPSC एग्जाम में फर्जी प्रवेश पत्र के साथ पकड़ा अभ्यर्थी:जेब से अफीम भी मिली, केन्द्र के बाहर मेन गेट पर जांच के दौरान पकड़ा गया

UPSC एग्जाम में फर्जी प्रवेश पत्र के साथ पकड़ा अभ्यर्थी:जेब से अफीम भी मिली, केन्द्र के बाहर मेन गेट पर जांच के दौरान पकड़ा गया




उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा है। उसे शहर के सरकारी फतह सी.सैकंडरी स्कूल केन्द्र के बाहर मेन गेट से पकड़ा गया। आरोप है कि जयेश जाट निवासी चित्तौड़गढ़ नाम का यह परीक्षार्थी फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर परीक्षा देने आया था। तलाशी में उसकी जेब से एक ग्राम अफीम भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ​लिया। सूरजपोल थानाधिकारी रतनसिंह ने ​बताया कि फर्जी परीक्षार्थी का नाम जयेश जाट पिता रमेश जाट है। उसने मोबाइल ऐप से असली जैसा फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किया था। दूसरी पारी में आया था पेपर देने
रविवार सुबह आयोजित हुई प्रथम पारी की परीक्षा में वह केन्द्र पर नहीं आया था। इसके बाद वह दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे की दूसरी पारी का पेपर देने के लिए फतह स्कूल पहुंचा था। जैसे ही मैन गेट पर तैनात स्टाफ ने प्रवेश पत्र पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन किया तो वह सिस्टम से मैच नहीं हुआ। डेटा मिसमैच होते ही तैनात कर्मियों को शक हुआ और उसे अभ्यर्थी को तुरंत बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। बीटेक है जयेश, ऑनलाइन कर रहा था तैयारी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जयेश ने वर्ष 2015 से 2019 के बीच बीटेक की पढ़ाई की है। वह वर्तमान में स्प्रिंगबोर्ड कोचिंग संस्थान से ऑनलाइन प्रशासनिक सेवाओं की तैयार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि सोमवार को अभ्यर्थी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ये जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी प्रवेश पत्र खुद बनाया था या फिर किसी से बनवाया गया था। साथ ही परीक्षा केन्द्र पर अफीम पहुंचने के मामले में भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!