तीन गाड़ियां टकराई, खाटूश्यामजी जा रहे 3 की मौत:टक्कर के बाद सड़क किनारे होटल में घुसी श्रद्धालुओं की गाड़ी, 9 घायल

तीन गाड़ियां टकराई, खाटूश्यामजी जा रहे 3 की मौत:टक्कर के बाद सड़क किनारे होटल में घुसी श्रद्धालुओं की गाड़ी, 9 घायल




जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे (NH-52) पर आगे चल रहे ट्रक में टेम्पो क्रूजर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं। ट्रक से टकराने के बाद क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे बने होटल-रेस्टोरेंट में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। होटल के बाहर खड़ी एक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे चौमूं (जयपुर) के स्टेडियम के पास ब्यावरिया कट के पास हुई। तीनों शवों को चौमूं के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… महाराष्ट्र से खाटूश्याम जा रहे थे
चौमूं पुलिस थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया- महाराष्ट्र के श्रद्धालु टेम्पो क्रूजर में सवार होकर खाटूश्यामजी (रिंगस, सीकर) जा रहे थे। आगे चल रहा ट्रक अचानक लेफ्ट साइड में जाने के लिए मुड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही टेम्पो क्रूजर, ट्रक में घुस गई। क्रूजर रितेश (22) चला रहा था। क्रूजर में सवार शालू बाई (75), मेघा (40), आदेश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी परभणी (महाराष्ट्र) के गंगाखेड़ इलाके के हरंगुल के रहने वाले थे। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल परभणी (महाराष्ट्र) के नानलपेथ के रहने वाले हैं। ये हुए घायल
1- गीता देवधर (22) पुत्री सुनील राव
2- गायत्री देवधर (22) पुत्री सुनील राव
3- खुशी जावड़े (18) पुत्री बालासाय
4- अंकिता (11) पुत्री रमेश
5- रितेश (22) पुत्र अनिल
6- ऋषिकेश (21) पुत्र अनिल
7- शकुंतला (75) पत्नी अशोक
8- सुनीता (54) पत्नी सुरेश
9- यशोदा (44) पत्नी रमेश दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भिजवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक सुचारु करवा दिया है। ट्रक के अचानक कट लगाने से हुआ हादसा चौमूं थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह ने बताया कि टेम्पो क्रूजर गाड़ी महाराष्ट्र नंबर की है। ट्रक और टेम्पो क्रूजर गाड़ी जयपुर से सीकर की ओर जा रहे थे। —– यह खबर भी पढ़िए… कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को उड़ाया, उछलकर 20 फीट दूर गिरे, दोनों की हालत गंभीर जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर करीब 20 फीट दूर गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!