कुट्टी मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:पलामू में मजदूर के दोनों हाथ कटे, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौके पर मौत

कुट्टी मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत:पलामू में मजदूर के दोनों हाथ कटे, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौके पर मौत




पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटसारा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोल्हना गांव निवासी दशरथ प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बटसारा स्थित एक खलिहान में ट्रैक्टर से जुड़ी कुट्टी मशीन से पुआल काटने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया। देखते ही देखते मशीन ने उनके दोनों हाथ काट दिए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बचाने का नहीं मिला मौका घटना के समय मृतक के गांव के ही तीन अन्य मजदूर भी खलिहान में काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने या दशरथ प्रजापति को बचाने का मौका नहीं मिल पाया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दशरथ प्रजापति मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!