Rajasthan Power Outage | Chittorgarh-Devari-Madi Line Tree Trimming
बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 220 केवी चित्तौड़गढ़-देवारी-मादड़ी लाइन पर ट्री कटिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते जिले के कई ग्राम
.
220 केवी लाइन पर काम के कारण रहेगा शटडाउन
220 केवी जीएसएस बांसवाड़ा के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि 220 केवी चित्तौड़गढ़-देवारी-मादड़ी लाइन पर पेड़ों की छंटनी का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया गया है। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इन 6 बड़े जीएसएस से जुड़े फीडरों की बिजली रहेगी बंद
विद्युत निगम के अनुसार मुख्य लाइन पर कार्य के कारण 220 केवी जीएसएस बांसवाड़ा (ग्रामीण क्षेत्र), 132 केवी जीएसएस पालोदा, 132 केवी जीएसएस घाटोल, 132 केवी जीएसएस बागीदौरा, 132 केवी जीएसएस कुशलगढ़ और 132 केवी जीएसएस चौरड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन जीएसएस से जुड़े ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
उपभोक्ताओं से पहले ही जरूरी काम पूरे करने की अपील
विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 8 बजे से पहले पानी भरने सहित अपने जरूरी बिजली संबंधी काम निपटा लें। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय पर कटौती शुरू हो जाएगी, इसलिए पहले से तैयारी करने पर असुविधा से बचा जा सकेगा।

