द्वारकाधीश मंदिर में मोती पलना और श्याम घटा मनोरथ:मोती के हिंडोले में विराजे प्रभु, आज इन्द्रमान भंग मनोरथ में होंगे दर्शन

द्वारकाधीश मंदिर में मोती पलना और श्याम घटा मनोरथ:मोती के हिंडोले में विराजे प्रभु, आज इन्द्रमान भंग मनोरथ में होंगे दर्शन




राजसमंद के कांकरोली स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में अधिकमास के मनोरथ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी हैं। मंगलवार को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण दूज के अवसर पर ग्वाल दर्शन में प्रभु द्वारकाधीश मोती के सुंदर पलना में विराजमान हुए। प्रभु को श्वेत नवधार टोपी, मोती का काछा और बाल लीलाओं से जुड़े विशेष आभूषण धारण कराए गए, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्याम घटा से सजा मंदिर, मोती के हिंडोले में दिए दर्शन
शयन दर्शन के दौरान मंदिर परिसर को श्याम घटा से विशेष रूप से सजाया गया। प्रभु द्वारकाधीश मोती के आकर्षक हिंडोले में विराजे। रतन चौक में श्याम रंग के वस्त्रों से सजावट की गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। ग्वाल-बाल और गोपियों की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
मनोरथ के दौरान ग्वाल-बाल और गोपियों की सुंदर झांकियां सजाई गईं। मोती के हिंडोले के सामने चांदी के विभिन्न खिलौने रखे गए। वहीं जल के फव्वारों ने मनोरथ की भव्यता और सुंदरता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन किए। आज होगा इन्द्रमान भंग मनोरथ
मंदिर प्रशासन के अनुसार बुधवार को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण तीज पर राजभोग दर्शन में गोवर्धन चौक में आसोटिया गौशाला से गायों को लाया जाएगा। उनके लिए विशेष कठेड़ा तैयार किया जाएगा। इस दौरान प्रभु द्वारकाधीश रतन चौक स्थित निज तिवारी में अष्ट पहलू स्वरूप में विराजेंगे। कमल चौक से होंगे दर्शन
बुधवार को शयन दर्शन में प्रभु जगमोहन में इन्द्रमान भंग मनोरथ के तहत श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस अवसर पर दर्शन व्यवस्था कमल चौक से रहेगी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!