कारोबारी के सुसाइड का मामला:हरियाणा और लुधियाना के है आरोपी, सुसाइड लेटर में लिखे नाम, 60 लाख की थी देनदारी

कारोबारी के सुसाइड का मामला:हरियाणा और लुधियाना के है आरोपी, सुसाइड लेटर में लिखे नाम, 60 लाख की थी देनदारी




लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में एक कारोबारी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने 6 लोगों पर बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपियों में कुछ लोग हिमाचल और कुछ लोग लुधियाना के है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये मामला आईपीएल मैचों से जुड़ा है। खुशबीर ने मैचों में पैसे भी लगाए थे और वह बयाज पर भी पैसे देता था। पैसों के लेन-देन के कारण खुशबीर को आरोपी काफी परेशान कर रहे थे। खुशबीर कन्फेक्शनरी का काम करता था। खुशबीर सिंह के शव का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया है। शिकायतकर्ता जसबीर सिंह निवासी मोहल्ला लक्ष्मी पुरी, सलेम टाबरी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा खुशबीर सिंह उर्फ मोंटू मॉडल हाउस स्थित मकान नंबर 69-ए में बन रहे नए घर की देखरेख करता था। वह रोजाना निर्माण कार्य की निगरानी के लिए वहां जाता था। 2 जून को किया सुसाइड जसबीर सिंह के अनुसार 2 जून 2026 को उनके बेटे ने उक्त मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों का आरोप है कि विशाल जिंदल, रोशन, लाला, विनय जैन, अनिल बंसल और अमन स्वीट द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना और दबाव के कारण खुशबीर सिंह मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। आरोपियों से तंग आकर की जीवन लीला समाप्त शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त लोगों की हरकतों से तंग आकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आत्महत्या के लिए उकसाने या मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आरोपों में कितनी सच्चाई है। इन लोगों पर हुआ मामला दर्ज थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल जिंदल (कैथल, हरियाणा), रोशन (लुधियाना), लाला (लुधियाना), विनय जैन (हांसी, हरियाणा), अनिल बंसल (हरियाणा) और अमन स्वीट (लुधियाना) के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि करीब 60 लाख रुपए की देनदारी थी। मैचों में भी पैसे लगाए थे और खुशबीर बयाज पर भी पैसे देता था। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!