CSJMU में 3 जुलाई से शुरू होगा नया सेशन:पहले 4 दिन नए छात्रों का ओरिएंटेशन, 9 जुलाई को होगा 41वां दीक्षांत समारोह
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में नए सत्र 2026-27 की शुरुआत होने जा रही है। अगर आपने या आपके परिवार में किसी ने इस बार यूनिवर्सिटी कैंपस में एडमिशन लिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। यूनिवर्सिटी में आगामी 3 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। नए सत्र को लेकर डीन एकेडमिक्स कार्यालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। इसके तहत सभी विभागों, स्कूलों और संस्थानों के प्रभारियों को कक्षाएं शुरू करने की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि पढ़ाई शुरू होने से पहले 3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच नए छात्रों के लिए ‘अभिविन्यास’ यानी ओरिएंटेशन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें उन्हें यूनिवर्सिटी के नियमों और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। 15 जून तक विभागों को देना होगा टाइम-टेबल यूनिवर्सिटी की डीन एकेडमिक प्रो. ब्रष्टि मित्रा के आदेश के मुताबिक, सभी विभागों को आगामी सेमेस्टर की क्लास का टाइम-टेबल हर हाल में 15 जून तक डीन एकेडमिक्स कार्यालय में जमा करना होगा। दरअसल, 9 जुलाई 2026 को यूनिवर्सिटी का 41वां दीक्षांत समारोह होना तय हुआ है। इसी बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन चाहता है कि नए सत्र की पढ़ाई और बाकी गतिविधियां बिना किसी रुकावट के समय पर शुरू हो जाएं। जानिए आपके कोर्स का ओरिएंटेशन किस दिन है? यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग विभागों के हिसाब से 4 दिनों का ओरिएंटेशन शेड्यूल जारी किया है, जो इस तरह है: इंटर्नशिप वाले कोर्स के लिए अलग से आएगी तारीख यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि जिन कोर्सेज के छात्र इस समय अनिवार्य इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग या फील्डवर्क में व्यस्त हैं, उनके लिए कक्षाएं 3 जुलाई के बाद किसी अन्य तारीख से शुरू की जा सकती हैं। ऐसे सभी विभागों को अपने कोर्स की जानकारी और कक्षाएं शुरू करने की संभावित तारीख जल्द से जल्द डीन एकेडमिक्स कार्यालय को भेजनी होगी, ताकि अलग से शेड्यूल तय किया जा सके।
Source link

