US Iran War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Goruk Qeshm Radar Sites | Hormuz Strait

US Iran War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Goruk Qeshm Radar Sites | Hormuz Strait


  • Hindi News
  • International
  • US Iran War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Goruk Qeshm Radar Sites | Hormuz Strait CENTCOM IRGC

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने कहा है कि उसकी सेना ने गोरुक और केश्म आइलैंड पर ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, पहले होर्मुज में ईरान के 4 अटैक ड्रोन मार गिराए गए, फिर आगे के हमले रोकने के लिए रडार साइट्स को निशाना बनाया गया।

इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास दुश्मन ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। वहीं, CENTCOM के मुताबिक ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 6 को हवा में ही रोक दिया गया, जबकि सातवीं अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता काफी कमजोर हो गई है और उसके पास सिर्फ 21-22% मिसाइलें बची हैं।

हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अपनी 33 में से 30 मिसाइल साइट्स फिर से चालू कर ली हैं और उसके पास अब भी करीब 70% मिसाइल भंडार मौजूद है।

ईरानी रडार साइट्स पर हमले का वीडियो…

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

  1. ट्रम्प बोले- ईरानी सुप्रीम लीडर से मुलाकात संभव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर अमेरिका-ईरान डील होती है तो वे ईरान के सुप्रीम लीडर से मिलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान से एनरिच्ड यूरेनियम लेने के लिए सेना भेजने पर विचार हुआ था, लेकिन ज्यादा जोखिम होने के कारण प्लान रद्द कर दिया गया।
  2. ईरान ने 2 हजार से ज्यादा कैदियों को राहत दी: ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने 2,000 से ज्यादा कैदियों की सजा माफ या कम करने को मंजूरी दी। जासूसी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सजा काट रहे कैदियों को इस राहत में शामिल नहीं किया गया है।
  3. लेबनान में इजराइली हमले जारी: सीजफायर की बातचीत के बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमले जारी है। कई इलाकों में स्ट्राइक हुईं, जिनमें कम से कम 4 लोगों की मौत और कई घायल हुए।
  4. ईरान का तेल निर्यात बुरी तरह गिरा: अमेरिकी नाकेबंदी के बाद मई में ईरान का कच्चे तेल का निर्यात 84% तक गिर गया। लॉयड्स लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अब ईरान बड़े टैंकरों की जगह छोटे जहाजों से तेल भेज रहा है, ताकि अमेरिकी कार्रवाई से बचा जा सके।
  5. आयरलैंड ने इजराइली मंत्रियों पर बैन लगाया: आयरलैंड ने इजराइल के दो कट्टरपंथी मंत्रियों इतामार बेन-ग्वीर और बेजालेल स्मोट्रिच के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी। आयरलैंड सरकार ने कहा कि दोनों नेताओं के बयान फिलिस्तीनियों के खिलाफ नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाले रहे हैं।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- ₹2.2 लाख करोड़ की फ्रीज संपत्ति जारी होने तक डील फंसी

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौता इस बात पर टिका है कि ट्रम्प प्रशासन ईरान की फ्रीज की गई 24 अरब डॉलर (करीब 2.29 लाख करोड़ रूपए) की संपत्ति जारी करता है या नहीं।

ईरान के सुप्रीम लीडर के सैन्य सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा, “बातचीत अड़चन में फंसी है और इसे खत्म करना ट्रम्प के हाथ में है। गेंद अब ट्रम्प के पाले में है।”

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान चाहता है कि अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर होते ही 12 अरब डॉलर जारी किए जाएं, जबकि बाकी 12 अरब डॉलर बाद में दिए जाएं। वहीं अमेरिकी अधिकारियों को डर है कि अभी फंड जारी करने से ईरान पर बना दबाव कमजोर पड़ जाएगा।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों में 21 की मौत

CNN ने लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी NNA के हवाले से बताया है कि शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

मारे गए लोगों में एक नगर परिषद सदस्य, दो सीरियाई बच्चे और राहत पहुंचाने गए एक पैरामेडिक भी शामिल हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बचावकर्मियों को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताया।

05:21 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने लेबनान के राष्ट्रपति के मोल-भाव वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान लेबनान को मोल-भाव के लिए इस्तेमाल कर रहा है और उसे ऐसा करना बंद करके बातचीत करनी चाहिए।

अराघची ने X पर पोस्ट कर तंज कसते हुए लिखा, “राष्ट्रपति आउन की बातों से ऐसा लगता है जैसे लेबनान के 1/5 हिस्से पर ईरान ने कब्जा किया हो, एक-चौथाई आबादी को विस्थापित किया हो और हर दिन बमबारी कर रहा हो।”

उन्होंने आगे लिखा “मिस्टर प्रेसिडेंट, लेबनान को अपने असली दुश्मन से बचाएं।”

05:11 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप देखने नहीं पहुंच पाएंगे हजारों ईरानी फैंस

2025 में ईरान और कतर के बीच वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में एक ईरानी फैन। (फाइल फोटो)

2026 फीफा वर्ल्ड कप में ईरान की टीम मैदान पर उतरेगी, लेकिन उसके हजारों समर्थक स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाएंगे। अमेरिका के वीजा प्रतिबंध और हालिया ईरान-अमेरिका तनाव ने ईरानी फैंस के लिए टूर्नामेंट देखने का रास्ता मुश्किल बना दिया है।

ईरान ने मार्च 2025 में ही फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया था। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अमेरिकी नीतियों ने ईरानी समर्थकों की उम्मीदों को झटका दिया है।

ट्रम्प ने पिछले साल एक आदेश जारी कर ईरान समेत कुछ देशों के नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी थी। इसका सीधा असर उन ईरानी फैंस पर पड़ा है, जो अमेरिका जाकर अपनी टीम का समर्थन करना चाहते थे।

खिलाड़ियों और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को विशेष छूट मिलने की संभावना है, लेकिन आम ईरानी नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश करना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

04:21 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने रुबियो से इजराइली बस्तियां रोकने की मांग की

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के दो डेमोक्रेट सांसदों ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो से वेस्ट बैंक में इजराइल की नई बस्तियों के विस्तार को रोकने की मांग की है।

सांसदों ने ट्रम्प प्रशासन से कहा कि वह कूटनीतिक और कानूनी सभी विकल्पों का इस्तेमाल कर अवैध बस्ती निर्माण पर रोक लगाए।

डेमोक्रेट सांसद मार्क पोकन ने कहा, “दुनिया के सबसे ताकतवर देश के तौर पर हमें अपना प्रभाव इस्तेमाल करना चाहिए।”

04:14 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से 3,558 मौतें

लेबनान में 2 मार्च से जारी इजराइली सैन्य कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,558 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान 10,870 लोग घायल भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ताजा आंकड़े जारी किए। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में इजराइली हमलों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

03:16 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

CENTCOM के मुताबिक यह हमला उस कार्रवाई के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे ईरानी ड्रोन मार गिराए थे और ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया था।

अमेरिकी सेना ने कहा कि शुरुआती जांच में 6 मिसाइलें इंटरसेप्ट कर ली गईं, जबकि सातवीं अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

CENTCOM ने यह भी कहा कि किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ है और ईरान का यह दावा गलत है कि उसने बहरीन स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया।

03:06 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले ईरान की मिसाइल ताकत 22% रह गई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता बुरी तरह कमजोर हो गई है। अमेरिका ने ईरानी सैन्य ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया है।

NBC न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “ईरान के पास अब शायद सिर्फ 21-22% मिसाइलें बची हैं। पहले जितनी ताकत थी, अब वैसी नहीं है।”

हालांकि, ट्रम्प के दावे अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट से मेल नहीं खाते। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों को दी गई ब्रीफिंग में बताया गया कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपनी 33 में से 30 मिसाइल साइट्स फिर से चालू कर ली हैं और उसके पास अभी भी युद्ध से पहले के करीब 70% मिसाइल भंडार मौजूद हैं।

02:17 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

IRGC का दावा- दुश्मन ठिकानों पर मिसाइल हमला किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने क्षेत्र में मौजूद दुश्मन ठिकानों पर एयरोस्पेस मिसाइलों से हमला किया है।

अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास सीरिक शहर और केश्म आइलैंड पर अमेरिकी सेना की कार्रवाई के जवाब में की गई।

02:01 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- होर्मुज की ओर आए 4 ईरानी ड्रोन मार गिराए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट की ओर भेजे गए ईरान के 4 वन-वे अटैक ड्रोन मार गिराए।

CENTCOM के मुताबिक, ये ड्रोन क्षेत्र में समुद्री यातायात के लिए तत्काल खतरा थे।

अमेरिका ने कहा कि इसके बाद उसकी सेना ने आगे के हमलों को रोकने के लिए गोरुक और केश्म आइलैंड पर मौजूद ईरानी तटीय निगरानी रडार साइट्स पर हमला किया।

CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना सतर्क है और आत्मरक्षा में ईरान की अनुचित आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है।

01:17 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- एक दुश्मन ड्रोन गिराया, दो ने सेना को निशाना बनाया

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने एक दुश्मन विमान को इंटरसेप्ट कर गिरा दिया।

सेना के मुताबिक, दो अन्य ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान में तैनात इजराइली सैनिकों के इलाके को निशाना बनाया।

हालांकि, इजराइल ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

01:15 AM6 जून 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत बोला- मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे

कुवैत की सेना ने कहा है कि वह मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है।

सेना ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!