चंडीगढ़ में CBI ने ASI को किया गिरफ्तार:सेक्टर-39 पुलिस थाने से ट्रैप लगाकर दबोचा; आरोपी से पूछताछ जारी

चंडीगढ़ में CBI ने ASI को किया गिरफ्तार:सेक्टर-39 पुलिस थाने से ट्रैप लगाकर दबोचा; आरोपी से पूछताछ जारी




चंडीगढ़ पुलिस में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेक्टर-39 थाना परिसर में ट्रैप लगाकर एक एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई हितेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एएसआई हितेश कुमार को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम उसे अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस संबंध में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। अहम खुलासे हो सकते हैं सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की जांच में इस मामले से जुड़े कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं। एएसआई से की जा रही पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मामला किन परिस्थितियों में सामने आया और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!