Burglary at ECHS Officer’s House in Sector 3, Cash and Jewelry Stolen
रेवाड़ी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रेवाड़ी में सेक्टर-3 में चोरों ने महेंद्रगढ़ में ECHS की ऑफिसर के दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दंपत्ति ताला लगाकर ड्यूटी पर गए हुए थे। चोरों ने पहली मंजिल पर मकान मालिक के कमरे का दवाजा खोलकर उसे भी खंगाला। वहां से क्या चोरी हुआ, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
शाम को जब ड्यूटी से वापस आए तो घर का दरवाजा टूटा हुआ था और सामान बिखरा मिला। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चोरों द्वारा चोरी के लिए चुना गया सेक्टर-3 का इलाका।
सुबह लॉक लगाकर गए थे ड्यूटी
पुलिस को दी शिकायत में पूजा ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ ईसीएचएस में कार्यरत हैं, जब उनके पति बावल की कंपनी में काम करते है। 15 मई को मकान पर ताला लगाकर दोनों ड्यूटी पर चले गए। शाम को जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर में रखी दो तोले की सोने की चेन, 40 हजार कैश और अन्य सामान गायब मिला।
चोरों ने दिन में की वारदात
उन्होंने बताया कि मकान की पहली मंजिल पर मकान मालिक का सामान रखा हुआ है। उपर के कमरे का भी ताला टूटा मिला तथा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि चोरों ने दिन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद मौडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

