Chandigarh CREST Scam | Navneet Srivastava CBI Remand 75 Crore Ghotala

Chandigarh CREST Scam | Navneet Srivastava CBI Remand 75 Crore Ghotala



चंडीगढ़ के बहुचर्चित CREST (चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी) फंड गबन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। आरो

.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी को विशेष सीबीआई अदालत, चंडीगढ़ में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नवनीत श्रीवास्तव को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

75 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

सीबीआई जांच के अनुसार, CREST के आईडीएफसी बैंक, चंडीगढ़ में मौजूद तीन खातों से करोड़ों रुपए की राशि फर्जी तरीके से विभिन्न शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई। जांच में सामने आया है कि इस कथित घोटाले से CREST को करीब 75 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

एजेंसी का आरोप है कि सरकारी धन को योजनाबद्ध तरीके से निजी कंपनियों और फर्जी संस्थाओं के माध्यम से इधर-उधर किया गया, जिससे सरकारी संस्था को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा।

पत्नी और रिश्तेदार से जुड़ी कंपनी तक पहुंची रकम

सीबीआई की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गबन की गई राशि का एक हिस्सा एक निजी कंपनी के खाते में ट्रांसफर किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, इस कंपनी में आरोपी अधिकारी की पत्नी और एक करीबी रिश्तेदार निदेशक के रूप में जुड़े हुए हैं।

जांचकर्ता अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि कंपनी को भेजी गई राशि का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया गया।

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में CREST के तत्कालीन प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुखविंदर सिंह अबरोल और अकाउंटेंट साहिल कुक्कड़ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई इनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच एजेंसी का मानना है कि घोटाले को अंजाम देने में कई लोगों की भूमिका रही है और धन के लेन-देन का नेटवर्क काफी व्यापक है।

13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

यह मामला शुरुआत में चंडीगढ़ पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में दर्ज किया गया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें:

एक निजी बैंक के 5 अधिकारी

CREST के 2 सरकारी कर्मचारी

2 शेल कंपनियां

उन कंपनियों के 3 निदेशक/पार्टनर

1 निजी व्यक्ति शामिल हैं। चार्जशीट में नामजद सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!