जनता का नौकर कहने पर भड़के तहसीलदार:दतिया में ग्रामीण से अतिक्रमण हटाने को लेकर दफ्तर में हुआ था विवाद, बाद में दी सफाई

जनता का नौकर कहने पर भड़के तहसीलदार:दतिया में ग्रामीण से अतिक्रमण हटाने को लेकर दफ्तर में हुआ था विवाद, बाद में दी सफाई




दतिया बड़ौनी तहसील कार्यालय में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर पहुंचे जिगना गांव के सरपंच और उनके समर्थकों की तहसीलदार सुनील प्रभास से तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान सरपंच के एक साथी द्वारा तहसीलदार को “जनता का नौकर” कहे जाने पर विवाद बढ़ गया। घटना शुक्रवार की है जिसका वीडियो अब सामने आया है। 5 जून को जिगना गांव के ग्रामीण अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बड़ौनी तहसील कार्यालय पहुंचे थे। सरपंच का कहना था कि अतिक्रमण के कारण गांव के 100 से अधिक परिवार परेशान हैं। वहीं, तहसीलदार सुनील प्रभास ग्रामीणों से इस संबंध में औपचारिक आवेदन प्रस्तुत करने की बात कह रहे थे। जनता के नौकर कहने पर भड़के तहसीलदार
इसी दौरान चर्चा के बीच सरपंच के एक साथी ने तहसीलदार से कहा, “आप जनता के नौकर हैं।” इस टिप्पणी पर तहसीलदार नाराज हो गए और उन्होंने अपने स्टाफ को संबंधित युवक को कार्यालय से बाहर निकालने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तेज हो गई। हालांकि, विवाद के अगले दिन एक और वीडियो सामने आया, जिसमें ग्रामीण यह कहते नजर आए कि तहसीलदार से उनका कोई विवाद नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि तहसीलदार ने उनकी रास्ते संबंधी समस्या का समाधान कराया है और उनकी बात सुनी है। मामले पर तहसीलदार सुनील प्रभास ने कहा कि कुछ ग्रामीण जानबूझकर बहस को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने अपनी बात पर खेद जताते हुए माफी मांग ली है। साथ ही उनकी शिकायत का निराकरण भी कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!