करनाल में युवक ने किया सुसाइड:लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, फोन पर हुई थी कहासुनी

करनाल में युवक ने किया सुसाइड:लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था, फोन पर हुई थी कहासुनी




हरियाणा के करनाल के मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला था और करनाल कोर्ट में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। शनिवार शाम को रोहित का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और फोन भी नहीं उठा रहा था, तो एक साथी कर्मचारी उसे देखने के लिए कमरे पर पहुंचा। खिड़की से झांकने पर रोहित का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच में क्या सामने आया रोहित अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में से एक था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिजनों के अनुसार महिला नैनीताल की रहने वाली है, उम्र करीब 42 वर्ष है और तीन बच्चों की मां है। बताया गया कि महिला करीब तीन महीने तक रोहित के साथ रही थी। परिजनों का आरोप है कि महिला ने रोहित को मानसिक रूप से परेशान किया। फोन पर हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक 5 जून की रात दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। रोहित ने महिला को करनाल बुलाकर आमने-सामने बात करने की बात कही थी। इसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की सभी पहलुओं से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!