पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, श्मशान में दफनाया:ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान देखे ताजा दफन के निशान, फिर पकड़े गए तीनों आरोपी

पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, श्मशान में दफनाया:ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान देखे ताजा दफन के निशान, फिर पकड़े गए तीनों आरोपी




छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पति-पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उनके शवों को श्मशान घाट में दफना दिया गया था। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के अन्य ग्रामीण एक अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शोभा थाना क्षेत्र के राजापड़ाव इलाके के गरीबा गांव से सामने आई है। पति-पत्नी की हत्या कर उनके शवों को बोरों में भरकर गांव के श्मशान घाट में दफनाया गया था। घटना का खुलासा हत्या के लगभग एक सप्ताह बाद हुआ। मृतकों की पहचान गरीबा गांव निवासी राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतक के पड़ोस में रहने वाले लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार किया है। शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि हत्या 6 जून को की गई थी। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को चुपचाप श्मशान घाट में दफना दिया गया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में गांव के एक अन्य व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्होंने दो अन्य स्थानों पर ताजा दफनाए गए शवों के निशान देखे। ग्रामीणों को यह संदिग्ध लगा क्योंकि गांव में हाल के दिनों में किसी अन्य व्यक्ति की सामान्य मौत नहीं हुई थी। ग्रामीणों को एक हफ्ते से लापता राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम की याद आई। जब शक गहराया तो ग्रामीण शोभा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। श्मशान घाट से निकाले गए दो शवों की हुई पहचान शिकायत मिलने के बाद शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा अपनी टीम के साथ गरीबा गांव पहुंचे। वहां श्मशान घाट में दफन किए गए शवों को खुदवाकर बाहर निकाला गया। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि बरामद शव राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के ही हैं। थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों शवों का पंचनामा बनाकर शोभा थाना लाया गया है। शवों के अवशेषों को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। एक सप्ताह बाद उजागर हुए इस दोहरे हत्याकांड से ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!