जून में भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी:बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत; ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना

जून में भरमौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी:बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत; ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना




जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों पर जून माह में बर्फबारी हुई है। वीरवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया, जिसके बाद हुई बारिश और हिमपात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से भरमौर सहित मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ रही थी। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी की चपेट में थे। वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मणिमहेश, कुगती, जालसू जोत और अन्य ऊंची पर्वतीय चोटियों पर लगभग दो से तीन इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। जून माह में हुई इस बर्फबारी ने लोगों को हैरान कर दिया। बारिश और बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस मौसम परिवर्तन का स्वागत किया है। ठंडे मौसम से गर्मी से राहत मिली है और ऊंची चोटियों पर गिरी ताजा बर्फ ने प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!