यूपी बृज स्टार्स बने BCL सीजन-2 के चैंपियन:गुजरात डायमंड्स को फाइनल में 5 रन से हराया

यूपी बृज स्टार्स बने BCL सीजन-2 के चैंपियन:गुजरात डायमंड्स को फाइनल में 5 रन से हराया




ग्रेटर नोएडा में आयोजित बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन-2 का खिताब यूपी बृज स्टार्स ने अपने नाम कर लिया। टीम ने शनिवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में गुजरात डायमंड्स को 5 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और परिणाम आखिरी क्षणों तक अनिश्चित बना रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 166 रन टॉस जीतकर गुजरात डायमंड्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद यूपी बृज स्टार्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात डायमंड्स की टीम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और 5 रन से मुकाबला हार गई। फाइनल में पहुंचे कई प्रमुख अतिथि खिताबी मुकाबले के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सांसद मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टॉस प्रक्रिया में भी भाग लिया। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की जताई उम्मीद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों, खिलाड़ियों और सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे टूर्नामेंटों से निकलने वाले कई खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वहीं सांसद मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल प्रोत्साहन विजन के तहत ग्रामीण और स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूपी बृज स्टार्स की इस जीत के साथ BCL सीजन-2 का समापन हुआ और टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!