13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी




रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ और औद्योगिक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेलर में लोड अवैध पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास एक ट्रेलर खड़ा है, जिसमें बड़ी मात्रा में पॉयलट गोली लोड है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रेलर को रोक लिया। उस समय वाहन वहां से निकलने की तैयारी में था। जांच के दौरान ट्रेलर में चालक समेत दो लोग मिले। चालक ने अपना नाम नंदू वर्मा (35) निवासी दीनदयाल अपार्टमेंट, रायगढ़ बताया। वहीं उसके साथ बैठे हरेन्द्र कुमार गोंड उर्फ अभय (41) निवासी आशीर्वाद कॉलोनी, ढिमरापुर चौक ने खुद को ट्रेलर का मालिक बताया। कागजात नहीं दिखा सके आरोपी वाहन की तलाशी लेने पर उसमें करीब 8 टन पॉयलट गोली (कच्चा आयरन) लोड मिली। पूछताछ में चालक ने बताया कि माल को पूंजीपथरा क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। जब पुलिस ने परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो दोनों आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके और टालमटोल करते रहे। 13 लाख रुपए का माल जब्त पुलिस ने पॉयलट गोली को चोरी या अवैध रूप से प्राप्त संपत्ति होने के संदेह में ट्रेलर समेत दोनों आरोपियों को थाना लाकर मामला दर्ज किया। ट्रेलर में लोड करीब 8 टन पॉयलट गोली की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसे जब्त कर लिया गया है। अवैध नेटवर्क की भी जांच पुलिस अब पॉयलट गोली के अवैध परिवहन और इसकी खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि माल कहां से लाया गया था और किस प्लांट में खपाने की तैयारी थी। आगे भी जारी रहेगा अभियान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ के परिवहन, संग्रहण और खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ या औद्योगिक सामग्री का परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में सक्रिय ऐसे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!