खान के गार्ड्स के नहीं मिली जमानत:अगली सुनवाई 20 जून को होगी, रौशन आनंद के भाई की जमानत याचिका होगी फाइल
खान सर के गार्ड्स की जमानत याचिका पर मंगलवार की सुबह जिला जज के यहां सुनवाई हुई। जज की ओर से अपडेटेड केस डायरी मांगी गई है। आज गार्ड्स को जमानत नहीं मिली है। इस केस में अब नेक्स्ट हियरिंग 20 जून को होगी। वहीं, खान की अग्रिम जमानत पर भी 20 जून को सुनवाई होगी। फिलहाल कोर्ट की ओर से नो कोर्सिव लगाया गया है। दूसरी तरफ ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई और मामले में नामजद आरोपी अभिषेक की जमानत के लिए आज कोर्ट में याचिका फाइल की जाएगी। खान पक्ष की ओर से कदमकुआं थाने में केस किया गया था रौशन आनंद को ADG 33 के यहां से सोमवार को नियमति जमानत मिल चुकी है। अब रौशन आनंद के अभिषेक की आज मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के यहां जमानत याचिका फाइल की जाएगी। उनके वकील की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कदमकुआं थाना कांड संख्या 410/26 में रौशन आनंद, अभिषेक, प्रिंस समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। खान गोलबल स्टडीज के मैनजमेंट में शामिल कन्हैया सिंह की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।
खान पर हत्या आरोप पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान पर अपने भाई प्रिंस आनंद की हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इधर, नेपाल पुलिस ने प्रिंस के 5 दोस्तों को हिरासत में लिया है। नेपाल पुलिस की हिरासत में प्रिंस के पांच दोस्त रौशन के भाई प्रिंस की नेपाल में संदेहास्पद मौत में वहां की पुलिस ने पांच दोस्तों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार नेपाल पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली गई है। पटना पुलिस प्रिंस के दोस्तों को यहां लाएगी। सूत्रों के अनुसार, नेपाल पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। प्रिंस के सामान, मोबाइल और कमरे में मिली दवाइयों को भी जब्त किया है। अगर वह दवा खाने से सोया था तो उसकी आंख के ऊपर चोट के निशान कैसे आ गए।
Source link

