Gold Silver Price Fall Today | Sona Chandi Rates Drop

Gold Silver Price Fall Today | Sona Chandi Rates Drop


  • Hindi News
  • Business
  • Gold Silver Price Fall Today | Sona Chandi Rates Drop | Check Carat Price

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोना-चांदी के दाम में 16 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 4,421 रुपए गिरकर 2.47 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.51 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 552 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 ₹1,50,094
22 ₹1,37,486
18 ₹1,12,571
14 ₹87,805

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 10 ग्राम 24 कैरेट
दिल्ली ₹1,51,520
मुंबई ₹1,51,370
कोलकाता ₹1,51,370
जयपुर ₹1,51,520
भोपाल ₹1,51,420
पटना ₹1,51,420
लखनऊ ₹1,51,520
रायपुर ₹1,51,370
अहमदाबाद ₹1,51,420

सोर्स: goodreturns 16 जून 2026

सोना-चांदी इस साल ₹17 हजार महंगे हो चुके

हालांकि इस साल सोने-चांदी की कीमत बढ़ी है। सोना-चांदी 2026 में अब तक 17 हजार रुपए महंगे हो चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.50 लाख रुपए पर है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.47 लाख रुपए पर है।

इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल

तारीख सोना चांदी
31 दिसंबर 2025 ₹1,33,195 ₹2,30,420
31 जनवरी 2026 ₹1,65,795 ₹3,39,350
28 फरवरी 2026 ₹1,50,997 ₹2,66,700
31 मार्च 2026 ₹1,46,733 ₹2,30,135
30 अप्रैल 2026 ₹1,50,263 ₹2,40,331
31 मई 2026 ₹1,56,463 ₹2,63,350
16 जून 2026 ₹1,50,094 ₹2,47,067

नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
  • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!