गोंडा में 24 जून तक बंद रहेंगे कक्षा 1-8 स्कूल:शिक्षक रहेंगे उपस्थित, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने जारी किया आदेश
गोंडा में कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय अब 24 जून तक बंद रहेंगे। पहले इन विद्यालयों को आज से खोलने का निर्णय लिया गया था लेकिन अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित सभी विद्यालय 24 जून तक अवकाश पर रहेंगे और 25 जून को खुलेंगे। यह बदलाव गोंडा जिले में शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा लगातार ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग के बाद किया गया है। समिति के शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय में बच्चों को लेकर अध्यापकों को लेकर की गई छुट्टियों को लेकर के लगातार शिक्षक संगठन के लोग सवाल उठाकर के सरकार को और शिक्षा मंत्री को लगातार पत्र भी लिख रहे थे। गोंडा शिक्षक संघर्ष समिति के शिक्षक अमर यादव ने इस निर्णय को शिक्षकों की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। 25 जून से बच्चे विद्यालयों में आएंगे और पढ़ाई पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। गोंडा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय में 24 जून तक अवकाश घोषित के आदेश का पालन करना सुनिश्चित करें साथ ही साथ विद्यालय में अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों को कठोर कार्रवाई को लेकर के चेतावनी भी दी गई है खंड शिक्षा अधिकारी इसकी लगातार जांच करेंगे।
Source link

