रील वीडियो विवाद में महिला की हत्या:सीतामढ़ी में मुख्य आरोपी शिकंदर महतो सहित 2 गिरफ्तार, 16 घंटे में खुलासा

रील वीडियो विवाद में महिला की हत्या:सीतामढ़ी में मुख्य आरोपी शिकंदर महतो सहित 2 गिरफ्तार, 16 घंटे में खुलासा




सीतामढ़ी जिले में रील वीडियो बनाने के विवाद में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 16 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी शिकंदर महतो सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। यह घटना सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में रविवार देर रात हुई थी। हनुमाननगर निवासी मनतोरिया देवी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन किया। रील वीडियो बनाने से मना करता था पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका मनतोरिया देवी का पुत्र सतेंद्र महतो, भुतही निवासी शिकंदर महतो की पत्नी के साथ रील वीडियो बनाता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, शिकंदर महतो अपनी पत्नी और सतेंद्र को रील वीडियो बनाने से मना करता था। जब दोनों नहीं माने, तो शिकंदर काफी नाराज हो गया। इसी रंजिश में शिकंदर महतो ने अपने साथियों के साथ मिलकर सतेंद्र महतो की मां मनतोरिया देवी की हत्या कर दी। इस मामले में शिकंदर महतो और प्रभास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकंदर के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में पांच साल जेल में रहने के बाद छूटा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!