रेस्टोरेंट के बाहर रखे स्टॉल में लगी आग:सदर बाजार स्थित काका जी चाप रेस्टोरेंट का मामला ,गैस सिलेंडर लीक होने की आशंका
सदर बाजार क्षेत्र में काट के पुल के पास स्थित काका जी चाप रेस्टोरेंट के बाहर रखे स्टॉल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेस्टोरेंट में रोजाना की तरह काम चल रहा था और कारीगर भट्टी पर चाप तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में स्टॉल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग लगते ही कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लोगों ने तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गैस सिलेंडर से गैस लीक मानी जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से स्टॉल और रेस्टोरेंट को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Source link

