कैमूर में कोचिंग से लौट रहे छात्र की हत्या:परिजन बोले- दो लोगों ने गला दबाकर मारा, अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस छापेममारी में जुटी
चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बुधवार शाम कोचिंग से लौट रहे एक 14 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सिकंदरपुर निवासी बब्बन गोंड के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के बड़े पिताजी रामदुलार प्रसाद गोंड ने बताया कि प्रिंस गांव में ही कोचिंग पढ़ने गया था। शाम करीब 5 बजे जब वह कोचिंग से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में सोनू अंसारी के दो बेटों, साबिर अंसारी और समीर अंसारी ने उसे गली में घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने प्रिंस का गला दबा दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें… डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया
अचेत अवस्था में प्रिंस को परिजनों द्वारा तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के साथ बच्चों में पहले भी विवाद हुआ था, जिसके दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं। परिजनों के अनुसार, आरोपियों के पिता ने भी लगभग 10-12 दिन पहले अपने बेटों को उकसाया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Source link

