दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर

दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर




दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक जन कल्याण शिविर आयोजित करेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएम ने कहा जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले। ’10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे’ उन्होंने कहा कि अधिकांश शिविर स्कूल परिसरों में लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों के बैठने, प्रतीक्षा करने और आवश्यक सहायता की समुचित व्यवस्था रहेगी। सभी शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे। इन शिविरों में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और राजस्व विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। नागरिकों के कई आवेदनों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा तथा आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। शिविरों में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं पिंक कार्ड से जुड़ी सेवाएं-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पंजीकरण और लाभ
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन और ऋण सुविधा
राशन कार्ड संबंधी सेवाएं
आधार पंजीकरण और अपडेट
ई-श्रम कार्ड बनवाने की सुविधा
जन धन खाता खोलने में सहायता
स्टार्टअप इंडिया और एमएसएमई ऋण संबंधी जानकारी
उद्योगों के लिए वित्तीय सहायता और ऋण सुविधाएं-प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा संबंधी जानकारी और लाभ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!