जामताड़ा के पॉपुलर नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कक्ष सील:बिना लाइसेंस संचालन पर एसडीओ ने की कार्रवाई, नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकान की भी जांच

जामताड़ा के पॉपुलर नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कक्ष सील:बिना लाइसेंस संचालन पर एसडीओ ने की कार्रवाई, नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकान की भी जांच




जामताड़ा में पॉपुलर नर्सिंग होम का अल्ट्रासाउंड कक्ष सील कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनंत कुमार ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई की। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उस कक्ष को सील कर दिया गया, जहां अल्ट्रासाउंड सेवाएं दी जा रही थीं। इस कार्रवाई में सदर अस्पताल के डीपीएम, एमआईसी डॉ. निलेश कुमार और उपाधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने अस्पताल के दस्तावेजों, उपकरणों और अभिलेखों का सत्यापन किया। एसडीओ अनंत कुमार ने मीडिया को बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल परिसर में संचालित दवा दुकान और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि नियमों के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!