पिंडराहाट में सड़क हादसे के बाद मारपीट:ड्रेन क्षतिग्रस्त होने से शुरू हुआ विवाद; मुखिया पति से मारपीट, एक आरोपी हिरासत में

पिंडराहाट में सड़क हादसे के बाद मारपीट:ड्रेन क्षतिग्रस्त होने से शुरू हुआ विवाद; मुखिया पति से मारपीट, एक आरोपी हिरासत में




धनबाद के निरसा क्षेत्र के पिंडराहाट पंचायत में सड़क हादसे के बाद विवाद बढ़ गया। एमपीएल की एक भारी वाहन के ड्रेन में घुसने से यह घटना हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और वाहन पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान पंचायत मुखिया के पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को पिंडराहाट पंचायत क्षेत्र से एमपीएल की एक भारी वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ड्रेन में जा घुसी, जिससे ड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया बालिका मुर्मू अपने पति और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त ड्रेन की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि जल निकासी और आवागमन में कोई परेशानी न हो। इसी मांग को लेकर वाहन पक्ष और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर कालूबथान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!