मंडी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत:मलोरी टनल के पास अंधेरे में फोरलेन किनारे खड़ा वाहन नहीं दिखा, पीछे से टकराया

मंडी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत:मलोरी टनल के पास अंधेरे में फोरलेन किनारे खड़ा वाहन नहीं दिखा, पीछे से टकराया




मंडी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेला वार्ड में रविवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मलोरी टनल के पास फोरलेन के किनारे खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार तड़के करीब 3:00 बजे हुआ। बग्गी तुंगल का रहने वाला आयुष अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंडी शहर की ओर जा रहा था। जब वह मलोरी टनल के पास पहुंचा, तो अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे जा टकराई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त ट्रक चालक गाड़ी के भीतर ही केबिन में सो रहा था। अचानक जोरदार टक्कर और लोहे के टकराने की आवाज सुनकर चालक की नींद खुली और वह तुरंत वाहन से बाहर निकला। बाहर आकर उसने देखा कि पिछले हिस्से में एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा हुआ था और उसकी धड़कनें रुक चुकी थीं। ट्रक चालक ने बिना देरी किए तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मृतक की हुई पहचान, नई थी मोटरसाइकिल हादसे की सूचना मिलते ही मंडी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल के निरीक्षण और कागजातों की जांच के बाद मृतक युवक की पहचान आयुष (पुत्र कमलेश, निवासी गांव बग्गी तुंगल, तहसील कोटली, जिला मंडी) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाइकिल बिल्कुल नई थी, जिस पर अभी तक पंजीकरण (नंबर प्लेट) भी नहीं लगा हुआ था। मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में लापरवाही और दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है और युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, अंधेरे की वजह से ट्रक दिखाई नहीं दिया या फिर फोरलेन पर ट्रक को गलत तरीके से पार्क किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!