अमृतसर रेलवे-स्टेशन के सामने युवक की हत्या:तेजधार हथियार से वार, पैसों का था लेन-देन, पुलिस ने एक को दबोचा, बाकी आरोपी-फरार

अमृतसर रेलवे-स्टेशन के सामने युवक की हत्या:तेजधार हथियार से वार, पैसों का था लेन-देन, पुलिस ने एक को दबोचा, बाकी आरोपी-फरार




अमृतसर के रेलवे स्टेशन के बिल्कुल सामने सुबह 4 बजे के करीब एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दलवीर सिंह के अनुसार सुबह करीब 4 बजे 6 लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते एक युवक को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बताया कि युवक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शायद सभी ने शराब पी रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी जगदंबा कॉलोनी, मजीठा रोड के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैसों के लेन-देन को बताया जा रहा विवाद की वजह पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को विवाद का मुख्य कारण माना जा रहा है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!