गुरुग्राम पुलिसकर्मी पर ऑटो ड्राइवर से बदसलूकी का आरोप:मुफ्त सवारी की मांग, इनकार करने पर गाली-गलौज, सड़क पर धमकाया

गुरुग्राम पुलिसकर्मी पर ऑटो ड्राइवर से बदसलूकी का आरोप:मुफ्त सवारी की मांग, इनकार करने पर गाली-गलौज, सड़क पर धमकाया




साइबर सिटी गुरुग्राम से एक पुलिसकर्मी द्वारा ऑटो ड्राइवर से बदसलूकी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पूरा विवाद कथित तौर पर मुफ्त में सफर करने को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने ऑटो ड्राइवर से मुफ्त सवारी की मांग की थी। जब ऑटो ड्राइवर ने इससे साफ इनकार कर दिया, तो पुलिस जवान अपना आपा खो बैठा। सरेराह गालियां देने का आरोप उसने सरेराह ऑटो ड्राइवर को कथित तौर पर भद्दी-भद्दी गालियां देना और धमकाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और ऑटो ड्राइवर के बीच तीखी बहस साफ देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग जनता की सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस के ऐसे रवैये को अस्वीकार्य बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को साझा कर गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आरोपी जवान के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस विभाग द्वारा इस मामले की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!