घरेलू LPG कनेक्शन पर रोक, 8000 केस पेंडिंग:नए कनेक्शन का पोर्टल ही बंद; भोपाल में 3 महीने से नहीं मिल रहे
अमेरिका और ईरान युद्ध का सबसे ज्यादा असर LPG सिलेंडर पर पड़ा। घरेलू हो या कमर्शियल गैस, इनके रेट तेजी से बढ़े। मध्य प्रदेश में भी गैस महंगी हो गई। इस वजह से खाना 20 प्रतिशत तक महंगा हो गया। दूसरी ओर, ऑयल कंपनियों ने नए कनेक्शन देना बंद कर दिए। इस वजह से पिछले तीन महीने से लोग नए गैस कनेक्शन के लिए भटक रहे हैं। अकेले भोपाल में ही 8 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन के केस पेंडिंग हो गए हैं। गैस नहीं मिलने से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स परेशान हैं। नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र राघव ने बताया कि गैस संकट से पहले वे ब्लैक में सिलेंडर ले रहे थे, जो 1000 से 1200 रुपए में आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब ढाई से तीन हजार रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। इससे पूरा बजट बिगड़ रहा है। ऐसे में नए कनेक्शन के लिए अप्लाई किया, लेकिन एजेंसी से पता चला कि नए कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। कनेक्शन के लिए दो से तीन बार एजेंसी पर जा चुका हूं, पर हर बार ऑयल कंपनियों द्वारा कनेक्शन बंद किए जाने की बात कही जाती है। अब राहत मिलने की उम्मीद
युद्ध विराम की घोषणा से नए कनेक्शन को लेकर राहत मिलने की उम्मीद है। भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि इस संबंध में ऑयल कंपनियों से बात की है। संबंधितों का कहना है कि उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है। संभवत: अगले महीने से नए कनेक्शन को लेकर कोई निर्णय लिया जा सके। 6000 में से 4500 सिलेंडर बिके
युद्ध की शुरुबात के बाद से ही नए कनेक्शन बंद है। नए LPG कनेक्शन के लिए कंपनियों ने ऑनलाइन पोर्टल ही बंद कर दिया। ऐसे में ग्राहकों को 14Kg की बजाय 5Kg सिलेंडर का विकल्प भी दिया गया। इसके बाद भोपाल की कुल 41 गैस एजेंसियों पर 5Kg कैपेसिटी वाले 6 हजार सिलेंडर भेजे गए। फूड कंट्रोलर जादौन का कहना है कि करीब साढ़े 5 हजार सिलेंडर बिक गए हैं।
हालांकि, ये साफ नहीं है कि जब पोर्टल शुरू होगा, तब इसे 14Kg में कन्वर्ट कर दिया जाएगा।
Source link

