रीवा में ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत:कटर से केबिन काटकर चालक को निकाला; परखच्चे उड़े

रीवा में ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत:कटर से केबिन काटकर चालक को निकाला; परखच्चे उड़े




रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे 30 पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोहागी थाना क्षेत्र के त्योंथर ब्रेक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। बताया गया कि ट्रक त्योंथर की तरफ लौट रहा था। जिसमें चालक राजू कुशवाहा गंभीर घायल हुआ है। रविवार शाम सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 रीवा-प्रयागराज रोड पर त्योंथर ब्रेक के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चालक को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक प्रयास किए गए, लेकिन केबिन बुरी तरह दब जाने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद कटर मशीन मंगवाई गई और ट्रेलर के केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!