बस ने आगे चल रहे वाहन को मारी टक्कर:बस में बैठे 15 यात्री घायल, जयपुर से आगरा जा रही थी स्लीपर कोच बस

बस ने आगे चल रहे वाहन को मारी टक्कर:बस में बैठे 15 यात्री घायल, जयपुर से आगरा जा रही थी स्लीपर कोच बस




भरतपुर के डेहरा मोड़ पर एक बस ने आगे चल रहे वाहन में टक्कर मार दी। घटना में बस में बैठे करीब 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना बस के ड्राइवर को नींद आने के कारण हुई। ड्राइवर को यह भी नहीं पता उसने किस वाहन में टक्कर मारी है। घटना में बस आगे से पूरी तरह टूट गई। बस में करीब 35 यात्री से सवार डेहरा मोड़ चौकी इंचार्ज जुगल किशोर ने बताया कि घटना सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट की है। बस जनता ट्रेवल्स की है। स्लीपर कोच बस जयपुर से आगरा जा रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जैसे ही बस डेहरा मोड़ के पास पहुंची तो, बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और बस ने आगे चल रहे वाहन में जोरदार टक्कर मारी दी। घटना में 15 यात्री हुए घायल टक्कर लगने के बाद आगे वाला वाहन नहीं रुका और, वह चला गया लेकिन, बस में बैठे करीब 15 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस आगे से पूरी तरह से टूट गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो, पुलिस मौके पर पहुंची। ज्यादातर यात्रियों के सिर, हाथ, पैर में आई चोटें सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भेजा गया। जहां सभी का इलाज जारी है। ज्यादातर यात्रियों के सिर, हाथ पैर में चोटें आई हैं। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बस को हाईवे से हटाकर साइड करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!