हिसार पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत:पत्नी से झगड़े के बाद पकड़कर लाई थी टीम; CJM को बुलाया गया

हिसार पुलिस की कस्टडी में युवक की मौत:पत्नी से झगड़े के बाद पकड़कर लाई थी टीम; CJM को बुलाया गया




हरियाणा के हिसार में अर्बन एस्टेट थाने की कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मच्छी मार्केट में चिकन कॉर्नर चलाने वाले सुनील (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील का अपनी पत्नी संध्या के साथ विवाद चल रहा था। मंगलवार को संध्या ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुनील नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लिया था। हालांकि, रात के समय लॉकअप में उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। CJM को भी मौके पर बुलाया गया है। उनके पहुंचने के बाद ही लॉकअप से शव को बाहर निकाला जाएगा। पत्नी बोली- मारने की कोशिश कर चुका मृतक की पत्नी संध्या भी थाने पहुंच गई है। संध्या का कहना है कि उसका पति सुनील उसके साथ रोजाना मारपीट करता था। एक दिन उसने उसे छत से धक्का देकर मारने की भी कोशिश की थी। इस संबंध में वह पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुकी थी, लेकिन पुलिस हर बार उसे पकड़कर छोड़ देती थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!