हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:15 IAS-HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; रोहतक-गुरुग्राम समेत कई जिलों का एडिशनल चार्ज मिला
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। संजय जून को फरीदाबाद मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि रवि प्रकाश गुप्ता को गुरुग्राम मंडल और राजीव रत्ता को करनाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। धीरेंद्र खड़गटा को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सत्येंद्र दुहन को रोहतक निगम का अतिरिक्त प्रभार सत्येंद्र दुहन को नगर निगम रोहतक का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सलोनी शर्मा को नगर निगम करनाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिन गुप्ता को रोहतक का उपायुक्त और अपराजिता को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक सिवाच को बहादुरगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। तरुण कुमार को महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी एचसीएस अधिकारियों में तरुण कुमार पवारिया को महेंद्रगढ़ में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी का दायित्व दिया गया है। सुशील कुमार-चतुर्थ को यमुनानगर जिला परिषद के सीईओ और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गौरव चौहान को पंचकूला में भूमि अर्जन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। यहां देखिए ऑर्डर की कॉपी…
Source link

