रिफाइनरी उद्घाटन में BJP प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने रोका:नेता बोले- मंत्री के.के. विश्नोई और एसपी से बात कर लो; 5 मिनट बाद एंट्री मिली

रिफाइनरी उद्घाटन में BJP प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने रोका:नेता बोले- मंत्री के.के. विश्नोई और एसपी से बात कर लो; 5 मिनट बाद एंट्री मिली




राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने गेट पर रोक दिया। भाजपा नेता कह रहे कि वीवीआईपी कार्ड है। मंत्री और अधिकारियों को फोन लगाते नजर आ रहे है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वीडियो में प्रदेश महामंत्री कह रहे है कि मंत्री के.के. विश्नोई और एसपी साहब का फोन कर रहे है। आप पूछ लो। करीब पांच मिनट बाद प्रदेश महामंत्री को फिर एंट्री दी गई। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान पचपदरा रिफाइनरी का आज उद्घाटन किया। पीएम तय समय के अनुसार पचपदरा रिफाइनरी पहुंच गए। तभी भाजपा पदाधिकारी समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण कई नेताओं और समर्थकों को एंट्री नहीं दी गई है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी भी वीवीआईपी पास लेकर गेट पर पहुंचे। लेकिन पीएम मोदी के तय समय पर पहुंच पाने के कारण उनको सुरक्षाकर्मियों ने वहीं पर रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने मंत्री के.के. विश्नोई और पुलिस अधिकारियों से बात की, सुरक्षाकर्मियों को कहते नजर आए। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी को रिफाइनरी गेट पर रोकने के बाद श्रवणसिंह ने पुलिस को कहा मंत्री के.के. विश्नोई और एसपी साहब फोन कर रहे है। आप पूछ लो… वहां पर खड़े कार्यकर्ता ने कहा कि वीआईपी कार्ड देने का मतलब क्या है। पुलिस ने कहा एंट्री बंद हो गई। तब श्रवणसिंह ने कहा कि यह पास किस लिए है। पुलिस ने कहा पास तो है। टाइम दिया हुआ था वो पुरा हो गया। तभी समर्थक बोले टाइम लिखा हुआ ही नहीं है। श्रवणसिंह ने कहा के.के. विश्नोई जी जो कह रहे है कि मेरी बात करवाओ। तभी पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपकी तो एंट्री कर देंगे। सबकी किसकी नहीं हो पाएगी। आप इधर आ जाओ। तभी अन्य समर्थकों को कहा कि आप लेट हो गए। फिर प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी को एंट्री दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!