शहडोल में पानी भरे गड्ढों में ग्रामीणों ने किया हवन:जर्जर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की मरम्मत के लिए अनोखा प्रदर्शन; बड़े आंदोलन की चेतावनी

शहडोल में पानी भरे गड्ढों में ग्रामीणों ने किया हवन:जर्जर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की मरम्मत के लिए अनोखा प्रदर्शन; बड़े आंदोलन की चेतावनी




शहडोल जिले के आखेटपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बदहाल सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढों में बैठकर विधि-विधान से हवन किया और मरम्मत की मांग की। बारिश के पानी से तालाब बने सड़क के गहरे गड्ढे ग्रामीणों का आरोप है कि आखेटपुर से गुजरने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो बारिश के पानी से भरकर तालाब की तरह नजर आ रहे हैं। गहराई का अंदाजा न होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। लिखित शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ कोई सुधार जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अधिकारियों की इसी लापरवाही से नाराज होकर ग्रामीणों ने सड़क के बीचों-बीच बैठकर हवन किया और इसे प्रशासन की ‘कुंभकर्णी नींद’ जगाने का प्रयास बताया। कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी इस प्रदर्शन में मुकेश तिवारी, आशुतोष पटेल, पवन, राकेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी जल्द से जल्द इस मार्ग का निरीक्षण करें और सड़क का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण शुरू कराएं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गड्ढों को नहीं भरा गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!