राजनांदगांव में भारी बारिश से दीवान झींटिया गांव जलमग्न:गलियों में घुटनों तक पानी, स्कूल परिसर बना स्विमिंग पूल

राजनांदगांव में भारी बारिश से दीवान झींटिया गांव जलमग्न:गलियों में घुटनों तक पानी, स्कूल परिसर बना स्विमिंग पूल




राजनांदगांव जिले में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण जीवन को प्रभावित किया है। जहां एक ओर किसान बुवाई के कार्यों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई घरों में बरसाती पानी घुस गया है। यह स्थिति जिले के ग्राम दीवान झींटिया में विशेष रूप से गंभीर है, जहां गांव की गलियां और रास्ते तालाब में बदल गए हैं। दीवान झींटिया के निवासी कुशाल सिंह राजपूत ने बताया कि गांव की गलियां पूरी तरह पानी में डूबी हुई हैं। गंदे और मटमैले पानी के भराव के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना और वाहनों से आवागमन मुश्किल हो गया है। पानी घरों की दहलीज तक पहुंच गया है, जिससे रोजमर्रा के सामानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव का सरकारी स्कूल परिसर भी पानी से भर गया है, जिससे वह स्विमिंग पूल जैसा दिख रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा और उनकी पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। पानी निकासी के उचित साधन न होने के कारण पूरा गांव जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। इस नारकीय स्थिति को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल बारिश में ऐसी ही स्थिति बनती है, लेकिन नालियों की सफाई और पानी की निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। एक ओर जहां जिले के किसान धान की बुवाई और थरहा लगाने के काम में तेजी से लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बस्तियों में बुनियादी ढांचे की बदहाली ने ग्रामीण जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!