कसौली में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या:झाड़ियों में फेंका शव, आरोपी पत्नी और प्रेमी दोनों गिरफ्तार; चाकू भी बरामद
सोलन के कसौली में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत के जोहड़ पटियाला गांव का है। सूचना के अनुसार, मृतक के घर पर शनिवार रात को एक कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला और उसके कथित प्रेमी ने व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंका शव पति की हत्या के बाद उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। दंपती नेपाली मूल के हैं और दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमयू अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा के अनुसार, मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Source link

