चांदपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:चार घर जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

चांदपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:चार घर जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका




बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव स्थित गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में दिनेश सहनी के एक ही परिवार के चार घर आ गए। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग से दिनेश सहनी के पुत्रों सूरज कुमार, भोला कुमार और राजा कुमार के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में एक बाइक, एक साइकिल, नगदी, जेवर, अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार ने लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया है। सिलेंडर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी, मोटर और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही नीमा चांदपुरा थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक एक ही परिवार के चारों घर और उनमें रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!