झांसी में डोंगरी डैम में डूबे युवक की मौत:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, नहाते समय हुआ हादसा; दो दोस्त सुरक्षित

झांसी में डोंगरी डैम में डूबे युवक की मौत:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, नहाते समय हुआ हादसा; दो दोस्त सुरक्षित




बबीना थाना क्षेत्र के डोंगरी डैम में पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ डैम पर गया था, जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, प्रेम नगर के महावीरन निवासी अशोक वर्मा अपने दो दोस्त रामकुमार और सुनील के साथ चार पहिया वाहन से डोंगरी डैम गए थे। यह डैम बबीना थाना क्षेत्र की बेदोरा चौकी के अंतर्गत आता है। शाम करीब 8 बजे नहाने के दौरान अशोक वर्मा गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त रामकुमार और सुनील सुरक्षित बच गए। घटना के बाद सुनील और रामकुमार ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेदोरा चौकी पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात करीब 12:30 बजे अशोक वर्मा का शव बरामद किया गया। शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेदोरा पुलिस चौकी मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। चौकी प्रभारी बेदोरा हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी और शव को बाहर निकाल लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!