वाराणसी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी:बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, बोलीं- काशी आकर मिलती है अद्भुत शांति

वाराणसी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी:बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, बोलीं- काशी आकर मिलती है अद्भुत शांति




फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। शाम करीब 7:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह सीधे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रहीं शिल्पा शेट्टी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए देश-दुनिया में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। प्रसाद, रुद्राक्ष माला और अंगवस्त्र से किया गया सम्मान
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारियों ने शिल्पा शेट्टी को बाबा विश्वनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर से बाहर निकलते समय उनके माथे पर त्रिपुंड तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला दिखाई दी। धाम परिसर से बाहर आते ही उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और पूरे उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” का उद्घोष किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी जयघोष किया। बाबा के दर्शन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
शिल्पा शेट्टी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना उनके लिए हमेशा विशेष और सौभाग्यपूर्ण अनुभव होता है। उन्होंने कहा, “काशी आकर और बाबा के दरबार में शीश नवाकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।” उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वह भगवान शिव के दर्शन के लिए अवश्य आती हैं। काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पहुंचते ही मन स्वतः भक्ति में लीन हो जाता है। साड़ी शोरूम के उद्घाटन में होंगी शामिल
अभिनेत्री ने बताया कि उनके वाराणसी दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर में आयोजित एक साड़ी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होना है। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में वह दो दिनों के लिए वाराणसी आई हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी अपनी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, परंपराओं और विश्वप्रसिद्ध बनारसी साड़ियों के लिए जानी जाती है। काशी आना उनके लिए हमेशा एक यादगार और विशेष अनुभव रहता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!