स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा:40 वैन चालकों पर कार्रवाई, 70 हजार का जुर्माना वसूला

स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस का शिकंजा:40 वैन चालकों पर कार्रवाई, 70 हजार का जुर्माना वसूला




शहर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 व 2, सेंट अलायसिस और सेंट जोसेफ सहित प्रमुख स्कूलों के बाहर बसों और वैनों की सघन जांच की गई। जांच में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा गाइडलाइंस और मोटर यान अधिनियम के प्रावधानों का बारीकी से पालन सुनिश्चित किया गया। कई स्कूल वैन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करती पाई गईं, जिसके बाद उन्हें जब्त कर सिविल लाइन थाने में खड़ा कराया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले लगभग 40 स्कूल वैन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। मौके पर ही उनसे 70 हजार रुपये का समन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया। यातायात पुलिस ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी। उन्हें बच्चों को स्कूल परिसर के अंदर ही चढ़ाने और उतारने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने जोर दिया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य है ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना को रोका जा सके। अभियान के तहत अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को ई-रिक्शा या ऑटो से स्कूल न भेजें, क्योंकि ये वाहन स्कूली परिवहन के लिए वैध श्रेणी में नहीं आते हैं। इसके अतिरिक्त, लोक परिवहन से जुड़े ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपने सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने और यूनिफॉर्म पहनने के निर्देश दिए गए। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!