Balrampur Teacher Murder Case | Land Dispute Attack By Relatives

Balrampur Teacher Murder Case | Land Dispute Attack By Relatives


छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जमीन विवाद के चलते 2 चचेरे भाइयों ने शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। उस पर हथौड़े से भी हमला किया गया। पुलिस ने मामले में दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

.

शिक्षक और चचेरे भाइयों के विवाद को लेकर रविवार को गांव में मीटिंग भी हुई थी। जिसमें आरोप लगाया है कि, बटवारा होने के बाद भी टीचर जमीन पर खेती नहीं करने दे रहा था। नापने भी नहीं दे रहा था। जिससे वो परेशान हो गए थे। घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर की है।

शिक्षक जयकरन जगते।

सुबह स्कूल जाने निकला था टीचर

जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में सड़क किनारे मवेशियों के बैठने वाले स्थान के पास पहले से घात लगाए बैठे उनके दो रिश्तेदार बृजमोहन (25) और हरिमोहन (24) ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

पहले से घात लगाकर बैठे के आरोपी

आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। गंभीर चोटों के कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

चचेरे भाइयों ने शिक्षक की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

जमीन विवाद हत्या की मुख्य वजह

इस मामले में थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि, शुरुआती जांच में जमीन विवाद ही हत्या का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

…………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

दोस्त को स्कूटी समेत जलाया, 7 दिन बाद मौत: बहन बोली- शराब पार्टी के बहाने ले गए, फिर जिंदा जलाया; इलाज के दौरान तोड़ा दम

युवकों ने अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!