अलवर में युवक की पीठ पर बीयर की बोतल घोंपी:DAP खाद दिलाने के बहाने बुलाया, मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटे

अलवर में युवक की पीठ पर बीयर की बोतल घोंपी:DAP खाद दिलाने के बहाने बुलाया, मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटे




अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के इटेड़ा गांव में डीएपी खाद दिलाने के बहाने एक युवक को बुलाकर उसके साथ लूटपाट की। 25 हजार रुपए लूटते समय युवक के पीठ में बीयर की बोतल घोंप दी। पता चला कि गांव का ही एक युवक पीड़ित को झांसा देकर जावली गांव ले गया, जहां पहले से मौजूद 5-6 बदमाशों ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक से 20 हजार रुपए छीन लिए, उसकी नई बाइक तोड़ दी और बीयर की बोतलों से पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजनों ने युवक को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया गया है। झांसे में लेकर जावली बुलाया पीड़ित के पिता जगदीश चंद्र (निवासी इटेड़ा) ने बताया कि उनका बेटा गणेश (25) खेत के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था कर रहा था। इसी दौरान गांव के विनोद मीणा ने उससे कहा कि वह जावली गांव से डीएपी खाद दिलवा देगा। विनोद की बातों पर भरोसा करके गणेश घर से 20 हजार रुपए नकद लेकर अपनी नई मोटरसाइकिल पर उसके साथ चला गया। परिजनों का आरोप है कि जावली पहुंचते ही विनोद मीणा ने अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ मिलकर गणेश को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित की नई मोटरसाइकिल में जमकर तोड़फोड़ की। बीयर की टूटी बोतलों से गणेश की पीठ पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों ने अलवर अस्पताल में कराया भर्ती, निष्पक्ष जांच की मांग खून से लथपथ गणेश को तुरंत लक्ष्मणगढ़ अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!