श्रावस्ती में बाल श्रम अभियान चलाया गया:दो किशोर काम करते पाए गए, दिसंबर-2026 तक जिले को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य

श्रावस्ती में बाल श्रम अभियान चलाया गया:दो किशोर काम करते पाए गए, दिसंबर-2026 तक जिले को बाल श्रम मुक्त करने का लक्ष्य




श्रावस्ती मको दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत ‘ऑपरेशन रक्षा’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। शाम छह बजे तक चले इस अभियान में जमुनहा विकासखंड के मल्हीपुर क्षेत्र में दो किशोर बाल श्रम करते मिले। दोनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संयुक्त टीम ने बाजार में चलाया सघन अभियान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने मल्हीपुर चौराहे से स्थानीय बाजार तक दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। अभियान में विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो किशोर बाल श्रम करते मिले निरीक्षण के दौरान 14 वर्ष से अधिक आयु के दो किशोर काम करते पाए गए। दोनों मामलों में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित-2016) के तहत कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई।
दुकानदारों को दी चेतावनी, लगाए जागरूकता स्टिकर अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम कराने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही, ‘बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है’ संबंधी जागरूकता स्टिकर भी लगाए गए और भविष्य में बच्चों से काम न कराने की हिदायत दी गई।
बच्चों को शिक्षा और संरक्षण दिलाने की अपील अधिकारियों ने व्यापारियों और आम नागरिकों से बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण का अधिकार दिलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल श्रम रोकने में समाज की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। इन विभागों ने की संयुक्त कार्रवाई अभियान में एएचटी पुलिस, महिला कल्याण विभाग, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA), देहात इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन सहित विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!