Bihar Student Protest Controversy | Kejriwal Slams BJP Over Siwan AK-47 Firing
बिहार में छात्रों के प्रदर्शन और सिवान में कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग की घटना पर राजनीति गरमा गई है। अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार पर
.
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि आख़िर BJP को क्या हो गया है? बिहार में हमारे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? मैं मोदी-सम्राट को याद दिलाना चाहता हूं- लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार की धरती से नारा लगा था – सिंहासन ख़ाली करो कि जनता आती है। कृपया छात्रों से पंगा न लें।
बिहार में पुलिसकर्मी की एके-47 पकड़े हुए की वीडियो हुई थी वायरल
हाल ही में छात्र प्रदर्शन और बिहार बंद के दौरान सिवान जिले से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी हाथों में स्वचालित हथियार (AK-47) लिए नजर आ रहा था। विपक्ष का आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे निर्दोष छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा AK-47 से फायरिंग की गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है।
वायरल वीडियो पर पुलिस और प्रशासन की सफाई
मामला बढ़ने के बाद बिहार पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ और अराजक तत्वों द्वारा पुलिस बल पर हमले की स्थिति बन गई थी। स्थिति को नियंत्रण में करने और आत्मरक्षा के लिए सिपाही द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी।
हालांकि, बिना अनुमति और लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
‘जयप्रकाश आंदोलन’ का दिया हवाला
अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में पूर्व छात्र आंदोलनों और लोकनायक जयप्रकाश नारायण (JP) के ऐतिहासिक आंदोलन का जिक्र करते हुए सत्ता पक्ष को चेतावनी दी है। उन्होंने रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध पंक्ति “सिंहासन ख़ाली करो कि जनता आती है” का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को छात्रों के आक्रोश से बचना चाहिए।

