नारनौल में मकान से हजारों का सामान चोरी:घर में सो रहा था बेटा, मां काम से बाहर गई, कैश, ज्वेलरी और सीसीटीवी ले गए
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की कर्मचारी कॉलोनी में एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। चोर सीसीटीवी कैमरा व अन्य सामान भी चुरा ले गए। इस बारे में मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी के वक्त एक लड़का घर में सो रहा था। पुलिस को दी शिकायत में कर्मचारी कॉलोनी गली नंबर-4 निवासी अनिता दहिया ने बताया कि बीती रात वह किसी काम से घर पर नहीं थीं। उसका बेटा घर के एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए। सीसीटीवी कैमरा भी ले गए शिकायत में बताया गया है कि चोर घर से 42 इंच की एमआई कंपनी की एलईडी, चांदी के तीन सिक्के, करीब सात हजार रुपए की नकदी, कान की बालियां, चुटकी तथा घर में लगा सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर भी चोरी कर ले गए। आरोपियों को पकड़ने की मांग उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घर की जांच की तो सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने शहर थाना पहुंचकर शिकायत दी और चोरी गए सामान की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर रही जांच वहीं, शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।
Source link

