रेवाड़ी के कई इलाकों में संयुक्त टीम की रेड:रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया, 6 नशा तस्कर पकड़े; घरों से स्मैक-गांजा बरामद




रेवाड़ी पुलिस ने जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रातभर शहर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। एसपी हमेंद्र मीणा के आदेश पर एएसपी दीपिका अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध घरों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना मॉडल टाउन, थाना शहर, रामपुरा पुलिस के साथ सीआईए की टीमों ने संयुक्त रेड की। पुलिस की टीमें रातभर अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहीं और संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। विभिन्न स्थानों से नशीले पदार्थ बरामद करते हुए एनडीपीसी एक्ट के तहत छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें से तीन सिटी थाने में, दो रामपुरा में और एक मॉडल टाउन में दर्ज हुआ है। तलाशी में स्मैक और गांजा बरामद एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि रेड के दौरान कुल 25.27 ग्राम स्मैक और 171 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। थाना शहर और सीआईए रेवाड़ी की संयुक्त टीम ने मोहल्ला खासापुरा निवासी मुकेश कुमार उर्फ मोनू उर्फ फौजीवाला को 5.37 ग्राम अवैध स्मैक, 9 सिल्वर पेपर और एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा। संयुक्त टीम ने की छापेमारी इस दौरान आनंद नगर निवासी विजय और मोहित को 6.41 ग्राम अवैध स्मैक और 6 सिल्वर पेपर के टुकड़ों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थाना रामपुरा और सीआईए रेवाड़ी की संयुक्त टीम ने मोहल्ला कुतुबपुर निवासी रितिक से 6.26 ग्राम अवैध स्मैक और मोहल्ला आदर्श नगर निवासी साहिल से 51 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर उन्हें हिरासत में लिया। जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही पुलिस थाना मॉडल टाउन और सीआईए टीम ने मध्य प्रदेश के जिला पन्ना के गांव पलेहा हाल गांव ढालियावास निवासी एक युवक को 120 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान चौकी भाडावास क्षेत्र से एक अपराधी के घर से 7.23 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद की गई। एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और डीजीपी अजय सिंघल के निर्देशों के तहत रेवाड़ी पुलिस नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!